नई दिल्ली, फरवरी 15 -- घर में ढेर सारे गुलाब के फूल इकट्ठे हो गए हैं और आप इन सुंदर फूलों को इस्तेमाल करना चाहती हैं। तो इनसे गुलकंद तैयार करके रख लें। जो आने वाली गर्मियों में आपके शरबत और डेजर्ट में महक और स्वाद को बढाएंगे। यहीं नहीं होली के मौके पर आप इन गुलकंद से टेस्टी लड्डू या गुझिया भी तैयार कर सकती हैं। तो बस इस तरह बनाकर रख लें गुलकंद।गुलकंद बनाने का तरीकागुलकंद बनाने के लिए चाहिए होता है गुलाब की पंखुड़ियां, मिश्री, दो चम्मच सौंफ और एक चम्मच इलायची का पाउडर। और साथ में कांच का जार।सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों से पत्ती, डंठल वगैरह निकालकर बिल्कुल अलग कर दें।अब गुलाब की पंखुड़ियों को धो लें। धोने के लिए किसी बड़े बर्तन में पानी लें और उसमे पंखुड़ियों को डालकर धोएं और निकालकर किसी साफ कपड़े पर बिछा दें।फिर इसे अच्छी तरह से सूख जान...