औरंगाबाद, नवम्बर 11 -- जिले में नवंबर में शुरू हुई गुलाबी ठंड के बीच मंगलवार को मतदान केन्द्रों पर दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की कतार लंबी होती गई। दोपहर तक ही मतदान का प्रतिशत 50 प्रतिशत से अधिक हो गया और कई मतदान केन्द्रों पर तो 60 प्रतिशत तक मतदान होने के बाद मतदाता कम हो गए और ऐसे में यहां सन्नाटा पसरने लगा। मतदाताओं में इस उत्साह को लेकर अधिकारियों और सुरक्षा बलों में भी सुकून जैसा भाव रहा। कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनुआ में मतदान केंद्र संख्या-324 पर दोपहर 1:31 बजे 527 लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल कर लिया था। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 784 थी। यहां एक अन्य मतदान केंद्र संख्या-325 पर 761 मतदाताओं में से 447 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। इसी तरह मतदान केंद्र संख्या-326 पर 1025 मतदाताओं में से ...