वाराणसी, अक्टूबर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मानसून के विदा होने के बाद अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी, पछुआ हवा चलने से सुबह हल्की धुंध और नमी सिहरन का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 अक्तूबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर और कम होगा। बीएचयू स्थित मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभमंडल में पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी हवा के असर से मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन न होने, जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट के आसार हैं। सुबह-शाम की ठंडक ने लोगों को अपनी दिनचर्या में बदलने पर मजबूर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.