पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सर्दी ने दस्तक तेज कर दी है। रोजाना गिरता तापमान अब लोगों को सुबह-शाम ठिठुरने पर मजबूर करने लगा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 13.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो 24 घंटे पहले के 14.2 डिग्री सेल्सियस से लगभग एक डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि सोमवार को यह 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। इधर मंगलवार का पूरा दिन शुष्क रहा। सुबह की धूप काफी कमजोर रही, जिससे ठंड का अहसास बरकरार रहा। दोपहर बाद पछिया हवा ने रफ्तार पकड़ी, जिससे रात के तापमान में गिरावट के आसार और बढ़ गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह-सुबह खुले मैदानों में ओस की परत भी देखी गई। दृश्यता लगातार तीन दिनों से 500 मीटर तक सीमित रह रही है। ठ...