देहरादून, फरवरी 24 -- बड़कोट। उत्तरकाशी जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलाबी कांठा के सुनियोजित विकास को लेकर निषणी गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन सचिव डीएस गबरियाल से भेंट की। ट्रेक रूट और आधारभूत सुविधाओं के विकास की मांग रखते हुए ट्रेक रूट के विकास के साथ ही कल्चर म्यूजियम भवन बनाए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीते कुछ समय से गुलाबी कांठा में पर्यटकों और ट्रेकर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। बर्फ से आच्छादित पहाड़ियां, देवदार के घने जंगल और प्राकृतिक सौंदर्य इस क्षेत्र को विशेष आकर्षण प्रदान करते हैं। इस ट्रेक रूट के विकास से स्थानीय युवाओं को गाइड, होम-स्टे और साहसिक पर्यटन से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिलेगा। डॉ. नरेश पंवार ने बताया कि पर्यटन सचिव की सकारात्मक सोच और आश्वासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.