पूर्णिया, फरवरी 8 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। नारी सशक्तिकरण संवर्द्धन 24 कुंडलिय विराट गायत्री महायज्ञ एवं शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को मेला ग्राउंड प्रांगण में भूमि पूजन एवं झंडारोहण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदीप पांडे, मायकांत झा एवं काशी नाथ गुप्तजी थे। वही गायत्री परिवार वरिष्ठ कार्यकर्ता रूपम जायसवाल ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण व वातारण के दुष्प्रभाव से देश को संरक्षित करने के लिए विराट महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा। आगामी 21 फरवरी को प्रातः आठ बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 22 फरवरी को शनिवार को प्रात: 06 बजे से ध्यान साधना, प्रज्ञायोग, 24 कुंडलिय विराट महायज्ञ, 23 फरवरी रविवार को प्रात:08 बजे शिव लिंग का प्राण प्रतिष्ठा गायत्री महायज्ञ, 24 फरवरी सोमवार को प्रात: 08 बजे से विराट संस्कार महोत्सव विभ...