बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। माह-ए-मोहब्बत कहे जाने वाली फरवरी ने शनिवार को खुशमिजाज दिन बना दिया। वेलेंटाइन डे का वो दिन भी आया जिसका युवा प्रेमी पूरे साल इंतजार कर रहे थे। शहर भर में युवाओं ने एक-दूसरे को कहीं खुलकर तो कहीं चोरी छिपे गुलाब, उपहार एवं ग्रीटिंग्स कार्ड देकर अपने प्यार का इजहार किया और जीवन भर साथ में जीने-मरने की कसम खाईं। वेलेंटाइन के लिए शहर के गिफ्ट सेंटरों में काफी भीड़ दिखी। बुके, चॉकलेट, ग्रीटिंग के साथ ही गिफ्ट्स की जमकर लोगों ने खरीदारी की। वेलेंटाइन डे वीक की रोज डे से शुरुआत हुई जो वेलेंटाइन डे तक परवान चढ़ गई। किसी ने होटल, रेस्टोरेंट में अपने साथी के साथ व्यंजनों का स्वाद चखा, तो किसी ने चोरी छिपे ही अपने प्यार का इजहार किया। वेलेंटाइन डे पर शहर के मुख्य पार्कों में भी प्रेमी युगल एक दूसरे को गिफ्ट देते दिखे। इस ...