शामली, जनवरी 27 -- नगर में मोहल्ला गुलशन नगर में बारिश के कारण हालात बदतर हो गए हैं। मुख्य सड़क जलभराव में डूब गई है। प्लॉटों में पानी भरा है। इसके चलते मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि निकासी का कोई प्रबंध नहीं होने के कारण समस्या गहरा गई है। इसी के चलते लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है। नगर के मोहल्ला गुलशन नगर में 300-400 परिवार रहते हैं। मौलाना बिलाल अहमद व मोहम्मद आदिल ने बताया कि मोहल्ले में निकासी का कोई प्रबंध नहीं है, जिस कारण बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। मुख्य सड़क पानी में डूब गई है। स्कूलों व मदरसे के बच्चे भी जलभराव के बीच से होकर गुजरते हैं। नमाज पढ़ने जाने वाले लोगों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। जलभराव इस कदर है कि आसपास के प्लॉटों में भी पानी भर गया है, जिस कारण मकानों की नींव को खतरा पैदा हो गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.