लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- बलरामपुर ग्रुप की ब्लॉक बिजुआ स्थित गुलरिया चीनी मिल ने 17 नवंबर 2025 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है। मिल ने किसानों के खातों में 11 करोड़ 55 लाख 95 हजार रुपए भेजे हैं। यह भुगतान 15 नवंबर से 17 नवंबर 2025 तक खरीदे गए गन्ने के लिए किया गया है। गुलरिया चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मिल ने अब तक कुल 59 करोड़ 04 लाख 16 हजार रुपए का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपना गन्ना कम दामों पर कोल्हू या क्रशर पर न बेचें। महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने नवीन पेराई सत्र के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से कहा कि वे आवंटित शिफ्ट के अनुसार ही मिल गेट पर ताजा छिला गन्ना लाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि गन्ने में जड़, पत्ती या मिट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.