लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- बिजुआ। स्थानीय गुलरिया चीनी मिल ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई में प्रजाति परिवर्तन और गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान एक बाइक रैली के साथ शुरू हुआ। इसे मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह, एचआर ग्रुप हेड पी संदीप, महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल कुमार और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नतशील गन्ना प्रजातियों जैसे को-15023, को-0118, को लख-14201 और को शा-13235 की बुवाई के लिए प्रेरित करना था। इस अभियान में कमर्शियल हेड तुषार अग्रवाल, एचआर हेड अखिल सिंह सहित चीनी मिल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। इस जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गांवों तक पहुंचकर किसानों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई में उन्नतशील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.