बाराबंकी, फरवरी 1 -- बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाराबंकी द्वारा खेलो भारत गतिविधि के माध्यम से नगर खेल कुंभ के अंतर्गत तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जीजीआईसी मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग़ किया। कार्यक्रम के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता अजीत प्रताप सिंह, प्रांत प्रवासी के रूप में प्रान्त एसएफएस प्रमुख आजाद प्रताप सिंह रहे। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच पल्हरी 11 व गुलरिया गर्दा 11 के बीच में हुआ। जिसमें गुलरिया गर्दा 11 विजयी रही। दूसरा सेमी फाइनल मैच लखपेड़ाबाग 11 व जीआईसी 11 के बीच में हुआ। जिसमें लखपेड़ाबाग 11 विजय बनी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुलरिया गर्दा 11 व लखपेड़ाबाग 11 के बीच हुआ। जिसमें गुलरिया गर्दा 11 विजयी बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...