जमशेदपुर, जुलाई 20 -- गुलमोहर हाई स्कूल ने 6वीं सीआईएससीई बिहार और झारखंड क्षेत्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन टाटा ऑडिटोरियम में किया। प्रतियोगिता में दोनों राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुकाबले अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 (बालक एवं बालिका वर्ग) की चार श्रेणियों में आयोजित हुए। प्रतिभागियों ने जमशेदपुर, रांची, भागलपुर और पटना जैसे ज़ोन का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर ज़ोन को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन शर्मा (उपाध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन खेल संघ) थे। आयोजन का विशेष आकर्षण गुलमोहर हाई स्कूल की पूर्व छात्रा तियाशा पांगीयारा का प्रदर्शन रहा, जिन्होंने ज़ोनल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीते हैं। जूरी ऑफ अपील म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.