मुरादाबाद, फरवरी 8 -- सपा कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी की बैठक हुई। जहां सपा मजदूर सभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। गुलबहार को मजदूर सभा का जिला महासचिव बनाया गया। जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका मजदूरों की रहेगी। मजदूर इतना परेशान हो चुका है कि केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मजबूर है। मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष शकीरा रायनी ने आभार व्यक्त किया। फहीम मंसूरी, लुकमान खान, अख्तर अली, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...