बांका, फरवरी 11 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-खजुरी पथ पर गुलनी पैक्स गोदाम समीप रफ्तार की कहर में मंगलवार को सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें टोटो पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में खजूरी निवासी मिथुन यादव की पत्नी सुनीता देवी (25), लाखो कुमारी (15) पिता बुलेट महाराणा एवं मनीषा कुमारी (15) पिता रणधीर यादव शामिल हैं। जख्मी सुनीता देवी ने बताई कि सुबह तारापुर से टोटो वाहन पर सवार होकर घर खजुरी लौट रहे थे। जहां उक्त जगह अचानक चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे वाहन समीप के बढ़ौला नदी में पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया। सीएचसी में इलाज कर रहे अस्पताल प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने सभी जख्मी को खतरे से बाहर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...