रुद्रपुर, जनवरी 7 -- खटीमा। किलपुरा वन रेंज के श्रीपुर बिछुवा गांव में गुलदार के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत हैं। बताया जा रहा कि गुलदार नजदीक के नाले में रह रहा है और गांव में बकरी व कुत्ते जैसे आसान शिकार की तलाश में गांव के अंदर आ रहा है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को सावधान रहने की अपील की और नाले में झाड़ियों की सफाई के लिए ग्राम प्रधान से करने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रीता कफलिया ने भी वन विभाग से ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त बढ़ाए जाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.