पौड़ी, अक्टूबर 11 -- कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज ने पोखड़ा ब्लाक में सक्रिय गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में महाराज ने डीएम पौड़ी और वन विभाग के अफसरों से बात की है। यहां जारी बयान में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पोखड़ा ब्लाक के डयूला, देवकुंडई व आस-पास के इलाकों के साथ ही ऐकेश्वर ब्लॉक के गांवों में भी गुलदार की दहशत बनी हुई है। महाराज ने कहा कि कहा कि डीएम और वन विभाग के अफसरों से इस संबंध में बात की गई है। इस दौरान बताया गया कि विभाग ने प्रभावित गांवों में गश्त बढ़ा दी है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.