देहरादून, दिसम्बर 15 -- पौड़ी। पौड़ी और पोखडा रेंज के गुलदार प्रभावित ग्राम कोटी समीप प्राथमिक विद्यालय कमेड़ा तक ग्राम दुर्गाकोट से स्कूली बच्चों को वन कर्मियों द्वारा एस्कोर्ट के रूप में सुरक्षित पहुंचाया गया। वहीं पोखडा के किनाथ इंटर कालेज में भी वन विभाग की टीम बच्चों को स्कूल छोड़ रही है। जिलाधिकारी ने बैठक मे शिक्षा विभाग को गुलदार प्रभावित गांवो मे बच्चो को एस्कोर्ट कर स्कूल पहुचाने के निर्देश दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...