टिहरी, मई 7 -- तीर्थनगरी देवप्रयाग स्थित राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में चर रही गाय पर गुलदार ने दिन दहाड़े हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले की घटना से महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों व स्टाफ में खासी दहशत बन गयी। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल ने बताया कि, बुधवार दोपहर महाविद्यालय कर्मियों को खेल मैदान में गाय के रम्हाने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक गुलदार गाय को निवाला बनाने की कोशिश करते दिखा। जिस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर से गुलदार गाय को छोड़ जंगल की ओर भाग निकला। गुलदार ने गाय के नाक-कान के हिस्से को काट उसे लहूलुहान कर दिया। महाविद्यालय के कर्मचारियों ने घायल गाय को उपचार के लिए भेजा। हमले की घटना से महाविद्यालय परिसर में दहशत बन गयी। बीते वर्ष यहां पैदल रास्ते पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.