बिजनौर, फरवरी 19 -- बढ़ापुर। बासोंवाला गांव में बुद्ध सिंह का मकान गांव के बाहर छोर पर स्थित है। वहीं पर उन्होंने पशुपालन के लिए छप्परनुमा पशुशाला बना रखी है। बुधवार की रात्रि गुलदार पशुशाला में घुस आया और बछड़े पर हमला कर मार डाला। सुबह होने पर जब पशुशाला स्वामी पशुशाला पहुंचे तो बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। आबादी में गुलदार के आने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार कुछ समय से पास की नदी के आसपास घूमता दिखाई दे रहा था। अब गांव में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में और ज्यादा डर बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...