बिजनौर, जनवरी 31 -- गुलदार ने हमला करके घास चर रही गाय को मौत के घाट उतार दिया। गांव के आसपास गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीण इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते तीन-चार दिन से दो बडे गुलदार पत्थर वाला फार्म के इर्दगिर्द घूम रहे हैं। शुक्रवार को गुलदार ने हमला करके गांव के समीप घास चर रही गाय को निवाला बना लिया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के समीप मवेशी घास चर रहे थे। इसी दौरान मौके पर अचानक गुलदार आ धमका तथा मवेशियों पर हमलावर हो गया। मवेशियों ने रंभाते हुए इधर-उधर भागकर जान बचाई। लेकिन इस दौरान वहां मौजूद एक गाय गुलदार के चंगुल में फंस गई। गुलदार ने हमला करके उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना से लोग भयभीत हैं। बताते चलें कि गुरूवार को देर शाम यहां से कुछ ही दूर स्थित गांव मुरलीवाला नहर की पुलिया पर गुल...