हल्द्वानी, जनवरी 9 -- कालाढूंगी। क्षेत्र में आए दिन गुलदार का आतंक का बढ़ता जा रहा है। बीते गुरुवार को मदनपुर गेबुआ में दिनदहाड़े गुलदार ने कुत्ते को निवाला बना लिया। रेंजर विजेंद्र अधिकारी ने बताया कि ओम पांडे के घर के पास गन्ने के खेत में जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया था। विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थित का जायजा लिया। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...