हल्द्वानी, जनवरी 3 -- भीमताल। धारी और ओखलकांडा ब्लॉक में हुए गुलदार के हमले के बाद से वन विभाग गुलदार को पकड़ने की कोशिश में लगा हुआ है। धारी के तल्लीदीनी और ओखलकांडा के चमोली गांव में वन विभाग के 90 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग टीमों में गश्त कर रहे हैं। वन विभाग महिलाओं को अकेले जंगल ना जाने की अपील में लगा हुआ है। वन विभाग ड्रोन की मदद से गुलदार को ट्रैक करने की कोशिश कर रहा है। जानकारी देते हो एसडीओ ममता चंद ने बताया कर्मचारी मौके पर मौजूद है। वहीं अलग-अलग टीम अलग-अलग समय पर गश्त कर रही है। जंगल जाने वाली महिलाओं को अकेले जंगल ना जाने के लिए कहा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...