बिजनौर, फरवरी 12 -- चांदपुर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़िए पर चांदपुर-धनौरा मार्ग पर गुलदार ने हमला की कोशिश की। पीछे से आ रहे कांवड़ियों के जत्थे के शोर मचाने पर गुलदार खेतों की तरफ भाग गया। घटना के बाद से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चांदपुर-धनौरा मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार रात बागड़पुर के पास अनूपशहर निवासी कांवड़िया कृष्ण कुमार के सामने अचानक गुलदार शावक के साथ आ गया। गुलदार ने कृष्ण पर हमला करने की कोशिश की। तभी पीछे से आ रहे कांवड़ियों के जत्थे ने शोर मचा दिया। इस पर गुलदाद शावक के साथ ईख के खेत में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलदार करीब आधे घंटे तक सड़क पर घूमता रहा, जिससे दहशत की स्थिति बनी रही। घटना की जानकारी बागड़पुर में चल रहे शिविर में दी गई, जहां से समाजसेवी चौधरी व...