चम्पावत, जनवरी 25 -- लोहाघाट। ग्रामीणों ने गुलदार के हमलों से पशुओं की मौत पर तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वन्यजीवों, खासकर गुलदार के बार-बार हमलों से उनके पशुधन को भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन मुआवजा मिलने में वर्षों लग जाते हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, प्रकाश चंद्र राय, पुष्कर दत्त और दीवान सिंह ने बताया कि जब गुलदार पशुओं पर हमला करता है और उनकी मौत हो जाती है, तो प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि वर्तमान व्यवस्था में फाइलें चार साल तक घूमती रहती हैं और मुआवजा मिलने में बहुत देरी होती है, जिससे उनका आर्थिक नुकसान और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.