अल्मोड़ा, जनवरी 24 -- नगर सहित आसपास के हिस्सों में गुलदार की दहशत बरकरार है। इसको देखते हुए रेंजर मोहन राम आर्या के नेतृत्व में टीम ने वार्डों और गांवों में जाकर लोगों को अलर्ट किया। इसके अलावा हवालबाग और भैसोड़ी में ग्रामीणों को मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकरण और बचाव के तरीके बताए। साथ ही लोगों से वन विभाग की ओर जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया। इसके अलावा जगह-जगह ट्रैप कैमरे भी लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...