बिजनौर, जनवरी 31 -- ग्राम मंडोरी स्थित ईख के खेत में गुलदार दिखाई देने पर ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर दी। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी गुलदार नहीं दिखा। वन विभाग की टीम ने खेत के पास पिंजरा लगा दिया है। शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे ग्राम मंडोरी निवासी घनश्याम सिंह के गाँव के पास ग्रामीणों को एक गुलदार दिखाइ दिया। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार खेत मे घुस गया। गुलदार को देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों लेकर खेत की चारों ओर से घेराबंदी कर दी। जिससे गुलदार आबादी की ओर न आ सके। ग्रामीणों द्वारा गुलदार को खेत मे घेरने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। टीम ने गन्ने के खेत के चारों ओर गश्त की। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी गुलदार नही दिखाई दिया। वन विभाग ने ग्रामीण...