हल्द्वानी, जनवरी 12 -- भीमताल। धारी के कुलोरी गांव के तोक खुटिया खाल में रविवार को वन्यजीव के हमले में गंगा देवी की मौत के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और कैमरों की संख्या बढ़ा दी है। जानकारी देते हुए रेंजर विजय भट्ट ने बताया घटना के बाद ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया गया, और विभाग की अलग-अलग टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। गुलदार दिखने के संभावित स्थानों पर गश्त कर कैमरे लगाए गए हैं। बताया कि अब तक 77 कैमरे और आठ पिंजरे क्षेत्र लगा दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...