बिजनौर, मई 12 -- आबादी के आसपास गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। गन्ने की फसल की बढ़वार के साथ ही ग्रामीण इलाकों में गुलदार की आमद बढ़ गई है। आबादी के आसपास जहां तहां गुलदार नजर आ रहे हैं। भारी संख्या में गुलदारो की मौजूदगी के चलते हमलों की आशंका भी बलवती हो रही है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेरूल्लपुर देश के इर्द गिर्द गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं। निरंजन सिंह, अवतार सिंह, करतार सिंह तथा लक्ष्मण सिंह सहित अनेक ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार को बीते कई दिन से आबादी के इर्दगिर्द चहल कदमी करते देखा जा रहा है। सोमवार को दूध बांटने के लिए जा रहे आफसाबाद चमन निवासी दूधिए आदिल की नजर गांव के समीप सड़क किनारे खेत में मौजूद गुलदार पर पड़ी। भगाने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.