उत्तरकाशी, मई 11 -- नौगांव ब्लॉक के मुगरसंती रेंज में बढ़ रही गुलदार की चहलकदमी पर वन विभाग ने गश्त बढ़ाने के साथ ही कैमरे स्थापित कर दिए हैं। वहीं सड़क मार्ग से सटी झाड़ियों को भी कटवा दिया है। बता दें कि गत गुरुवार शाम को गुलदार ने बाइक सवार दो लोगों पर हमला कर दिया था। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। गुलदार की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना था। स्थानीय लोगों ने विभाग से क्षेत्र में घूम रहे गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। जिस पर वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी। वहीं गुलदार की चहलकदमी पर निगरानी रखने के लिए क्षेत्र में कैमरे स्थापित कर दिए। रेंज अधिकारी शेखर राणा ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का भय बना है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में वन कर्मी गश्त कर रहे हैं। वहीं आसपास की झाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.