बिजनौर, दिसम्बर 2 -- किरतपुर की आबादी से सटे गांव भगवानपुर में खेतों पर बने एक कुएं के झेरे में गुलदार का शावक गिर गया। खेत के मालिक ने झेरे गिरे गुलदार के शावक की आवाज़ सूनी तो वह सकते में आ गया। उसने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने रेस्क्यू कर शावक को झेरे से निकाल लिया। मगर मादा गुलदार कहीं दिखाई नहीं दी। अब वन विभाग मादा गुलदार को खोजने के लिए आस पास के खेतों में ड्रोन उड़ाकर मादा गुलदार की तलाश में जुटी है। गांव भगवानपुर के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से मादा गुलदार को जंगलों में देखा जा रहा था। जिससे किसान खेतों पर नहीं जा रहे थे। मंगलवार की सुबह गांव निवासी केशव शरण राजपूत के कुएं के आस पास मादा गुलदार को गुर्राते देखा तो ग्रामीण डर गए। लेकिन कुछ देर बाद मादा गुलदार वहां से चली गई। हिम्मत करके एक दो ग्रामीण कुएं तक पहुंचे तो ...