पौड़ी, दिसम्बर 11 -- पौड़ी के गजल्ड में बुधवार की देर शाम मारे गए गुलदार का वन विभाग ने डीएन सैंपल लिया है। इसके साथ ही गुलदार का मेडिकल करते हुए डीएनए सैंपल लिया गया है। गजल्ड में बीती 4 दिसंबर को गुलदार ने ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद नौटियाल को मार दिया था। इसके बाद गजल्ड में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। इस बीच प्रमुख वन संरक्षक और प्रमुख सचिव वन ने भी अफसरों के साथ गजल्ड का दौरा किया और वन विभाग की टीम के सहयोग और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यहां शिकारी जॉय हुकिल और राकेश चंद्र बड़थ्वाल को भी तैनात किया गया। विभागीय टीम और शिकारियों ने दो दिन तक यहां गुलदार की गतिविधियों से गुलदार की पहचान आदि को देखा। साथ ही कैमरा ट्रैप में आए गुलदार की फोटो उसके मौके के फुट प्रिंट आदि की जानकारी के बाद इस ऑपरेशन को टीम ने अंजाम दिया। गढ़वाल वन प्रभाग के डीए...