हल्द्वानी, दिसम्बर 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में डीएम ललित मोहन रयाल ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि यदि किसी जगह पर लेपर्ड या किसी अन्य जंगली जानवर का मूवमेंट अधिक हो तो उन क्षेत्रों में स्कूलों की टाइमिंग बदली जाए। शिक्षा अधिकारी यह व्यवस्था को अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल आते व छुट्टी के समय बच्चों के साथ किसी वयस्क व्यक्ति को भेजे जाने को ग्रामीणों से समन्वय स्थापित किया जाए। ग्रामीणों से भी अपील की है कि जंगल वाले क्षेत्रों में आवागमन अकेले ना करें। अधिकारियों को मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा, वन क्षेत्र ...