अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के लैंड्स एंड गार्डन विभाग द्वारा आयोजित क्रिसेंथमम, कोलियस एवं गुलाब शो 2025 का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में क्रिसेंथमम (गुलदाउदी) ने सभी को पीछे छोड़ दिया। गुलिस्ताने-ए-सैयद पार्क में आयोजित पुरस्कार एवं ट्रॉफी वितरण समारोह के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज, विशिष्ट अतिथि प्रो. एम. मोहसिन खान (प्रो-वाइस चांसलर, एएमयू), प्रो. रफीउद्दीन (डीएसडब्ल्यू), डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर नवीन प्रकाश शाक्य शामिल रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफियां एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इनके अलावा प्रो. वसीम अली (प्रॉक्टर, एएमयू), प्रो. वजाहत हुसैन, प्रो. आरिफ इनाम, प्रो असदुल्ला खान, प्रो. अब्दुल हकीम, प्रो...