फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की ओर से मंगलवार को स्टेट बैंक रोड स्थित एक एकेडमी में गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाली युवतियों ने एक से बढ़कर एक गुलदस्ता सजाए। सुहानी को प्रथम, प्रियांशी दुबे को द्वितीय व ऐश्वर्या, प्रगति मिश्रा और दिव्यांशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. कृष्णकांत अक्षर, सच्चिदानंद मिश्र व हर्ष दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...