चक्रधरपुर, दिसम्बर 5 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत भवन में गुरुवार को मनरेगा का पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जनसुनवाई के दौरान जो भी त्रुटिया पाई गई उसे सुधारने को कहा गया। साथ ही कुछ आर्थिक दंड भी लगाया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप महतो, 15वें वित्त आयोग के कनीय अभियंता भीमसेन देवगम, मुखिया लक्ष्मी केराई, ग्राम मुंडा समेत लाभुक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...