अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मंगलवार का दिन श्री गुरु तेग बहादुर के शहादत के नाम रहा। मसूदाबाद गुरुद्वारे में सुबह साहिब जी का पाठ हुआ। इसके बाद शबद कीर्तन ने संगतों को निहाल किया। गुरु तेग बहादुर के शौर्य की गाथा लोगों को सुनाई गई। इस दौरान लंगर अटूट बरता गया। सुबह सबसे पहले अखंड साहिब पाठ शुरु हुआ। इसके बाद ज्ञानी विक्रम सिंह ने शबद कीर्तन किया। गुरु तेग बहादुर के बारे में लोगों को बताया। इसके बाद फतेहगढ़ साहिब से कथा वाचक ज्ञानी जसवीर सिंह ने श्री गुरु तेग बहादुर की कथा का वर्णन किया। कहां उनका जन्म हुआ। किस तरह का संघर्ष उनके जीवन में रहा। इसके बाद ज्ञानी दिलबाग सिंह लखीमपुर वालों ने भव्य कीर्तन दरबार सजाया। शबद कीर्तन सुन लोगों की आखें गीली हो गईं। इसके बाद ज्ञानी गुरु देव सिंह कोमल ढाडी जत्था जलंधर ने गुरु तेग बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.