बहराइच, जुलाई 18 -- पेड़ की डाल से लटकता मिला युवती का शव पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा बहराइच, संवाददाता। गुर्दे में पथरी के दर्द से परेशान एक महिला ने मौत चुन ली। आम के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटकता मिला है शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मोतीपुर थाने के कुड़वा गांव निवासनी गीता देवी(32) पत्नी सुरेश कुमार लम्बे समय से बीमार थी। उसे गुर्दे में पथरी थी। पथरी का इलाज करया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी जिसे कराने में देर हो रही थी। इस बीच दर्द बार बार बढ़ जाती थी। इंजेक्शन से दर्द से कुछ राहत मिलती लेकिन इस बीच इंजेक्शन भी असर नहीं कर रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह आम के बाग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.