कौशाम्बी, दिसम्बर 26 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद संदीपन घाट के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शल्य समागम-2025 एवं आयुष मेले का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। सेमिनार का आयोजन 11 सत्रों में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए शल्य विशेषज्ञों एवं आयुर्वेद के मूर्धन्य विद्वानों ने सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. एके वर्मा सदस्य, लोक सेवा आयोग और सभापति प्रो. एसके जोशी पूर्व कुलपति, उत्तराखंड आयुष विश्वविद्यालय रहे। शेष वैज्ञानिक सत्रों में गुर्दा रोग एवं प्रसूति रोगों में शल्य चिकित्सा से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा हुई, जिसमें लगभग 100 शोध पत्र एवं अनुभव प्रस्तुत किए गए। समापन दिवस पर संस्थान में पुरा-छात्र सम्म...