सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चौधरी नवाब गुर्जर का मंगलवार को संगठन पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। हकीकत नगर स्थित उनके आवास पर महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री ओमी पवार एडवोकेट ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि महासभा 1908 से समाज को संगठित करने, कुरीतियां दूर करने और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नवाब गुर्जर ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने और समाज को संगठित कर नई दिशा देने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...