कानपुर, जनवरी 4 -- पुखरायां। कस्बे के गुरुद्वारे में रविवार को गुर गोविंद सिंह के प्रकटोत्सव पर महिलाओं ने माथा टेककर शबद एवं कीर्तन करने के बाद लंगर का आयोजन किया। जहां पर महिलाओं और बच्चों सहित अन्य लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारे में रविवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर परमजीत कौर, सुखवंत कौर, दलजीत कौर, कमलजीत कौर, मंजू गुलाटी, अजना गुलाटी, प्रिंस गुलाटी, अंजू गुलाटी, सर्वजीत कौर आदि महिलाओं ने ढोलक-मजीरा बजाकर वाह गुरु वाह गुरु सतनाम वाहे गुरु वाहे गुरु वाहे गुरु सतनाम वाहे गुरु वाहे गुरु गोविन्द सिंह आपे गुरु चेला गोविन्द सिंह आपे गुरु चेला गोविन्द सिंह आदि शबद एवं कीर्तन किए। वहीं पर गुरतेज सिंह ने बताया कि, गुरू गोविन्द सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु थे। उनका जीवन पीढ़ियों को सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग में चलन...