चम्पावत, अप्रैल 6 -- चम्पावत। जिले के सीमांत गुरू गोरखनाथ धाम के महंत योगी रामनाथ ने देहरादूर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष की माला, गुरू गोरखनाथ की पवित्र बभूती एवं शॉल उड़ाकर सम्मान प्रदान किया। इस मुलाकात में योगी रामनाथ ने गोरखनाथ धाम में हेलीपैड निर्माण, धाम परिसर में सत्संग हॉल का निर्माण, धाम की चारों ओर बाउंड्री वॉल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हरिद्वार क्षेत्र के पवित्र स्थलों की धार्मिक पहचान लौटाने के लिए उनके नामों में बदलाव करने जैसे साहसिक एवं सम्मानजनक निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.