गया, दिसम्बर 18 -- बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित फतेहपुर प्रखंड के घनघोर जंगलों में बसे बौद्धकालीन गुरुपदगिरि पर्वत पर गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। गुरपा स्थित इस पवित्र पर्वत पर आधा दर्जन से अधिक देशों से आए बौद्ध श्रद्धालुओं ने पर्वत शिखर पर भगवान बुद्ध के स्तूप और उनके महान शिष्य महाकश्यप के मंदिर में विधि-विधान से पूजन-दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने यहां साधना करते हुए सुखमय जीवन और विश्वशांति के लिए प्रार्थना की। काग्यू मोनलम चेन्मो पूजा में भाग लेने बोधगया पहुंचे तिब्बत, ताइवान, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, कंबोडिया, लद्दाख सहित अन्य देशों के करीब सौ बौद्ध श्रद्धालु गुरुपदगिरि भ्रमण पर पहुंचे। "बुद्धं शरणं गच्छामि" के जयघोष के साथ श्रद्धालु पर्वत शिखर पर पहुंचे और 40 फीट ऊंचे मुख्य बौद्ध स्तूप समेत अन्य स...