गया, जनवरी 16 -- फतेहपुर प्रखंड के घनघोर जंगल में बसे गुरपा के बौद्धकालीन गुरूपदगिरि पर्वत पर शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक देशों के बौद्ध भिक्षु सिर श्रद्धालु पहुंचे। बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने पर्वत शिखर पर भगवान बुद्ध के स्तूप और महाकश्यपा के मंदिर में विधि विधान से पूजन-दर्शन किया। इसके साथ ही वे यहां पर साधना भी किया। बोधगया से गुरपा पहुंचे तिब्बत, ताइवान, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, कंबोडिया, लद्दाख आदि देशों के सौ की संख्या में रहे बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने बुद्धम शरणम गच्छामि का जयघोष करते हुए गुरुपदगिरि पर्वत शिखर पर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बुद्ध के चालीस फीट ऊंची बौद्ध स्तूप सहित अन्य बौद्ध स्तूपों का दर्शन कर पूजा-पाठ किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के महान शिष्य महाकश्यपा के मंदिर में भी पूजन-दर्शन किया। ये प...