रिषिकेष, जनवरी 6 -- श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 11 जनवरी से लक्ष्मण झूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के लगभग 60 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। चिकित्सीय परामर्श के अनुसार दवाइयाँ, पैथोलॉजिकल जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधाएं भी गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही शिविर के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 6 जनवरी से गुरुद्वारा परिसर में शुरू कर दी गई है, जो 9 जनवरी तक चलेगी। पंजीकरण के पहले ही दिन 363 जरूरतमंद लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। मौके पर बू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.