रिषिकेष, दिसम्बर 2 -- श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के तहत गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ न सिर्फ लोगों का स्वास्थ्य जांचेंगे, बल्कि उन्हें मुफ्त दवा भी देंगे। मंगलवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरूद्वारे में ट्रस्ट अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुरु महाराज का प्रकाश पर्व 27 दिसंबर को गुरुद्वारे में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 11 जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक गुरुद्वारे में ही वार्षिक निशुल्क शिविर भी आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञों की निगरानी में ब्रेस्ट स्क्रीनिंग व आधुनिक मशीनों से बच्चेदानी में सर्वाईकल कैंसर स्क्रीनिंग, कालपो-स्कोपी की सुविधा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.