मैनपुरी, जनवरी 5 -- औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपुर स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के बच्चे कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां इन बच्चों ने प्रदर्शन किया और कहा कि उनके स्कूल के टीचर का तबादला कर दिया गया है। वे चाहते हैं कि टीचर का तबादला कहीं और न किया जाए, क्योंकि टीचर बहुत अच्छा पढ़ाते हैं। बच्चों का ये प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। डीएम ने मामले में बीएसए से रिपोर्ट मांगी है। किशनी के विधायक ब्रजेश कठेरिया ने भी बच्चों से बात की और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सोमवार को पाठशाला के बच्चे कुछ ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किशनी के विधायक ब्रजेश कठेरिया ने बच्चों को देखा तो वे बच्चों के पास पहुंच गए। बच्चों से बात करके उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। बीएसए कार्यालय ने बंद और एकल स्कूलों में शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.