बागपत, जनवरी 31 -- खेकड़ा। गुरूकुल विद्यापीठ में आयोजित फेयरवेल पार्टी उत्साह, भावनाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रही। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस अवसर पर वंश को मिस्टर फेयरवेल तथा किंजल को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, ग़ज़ल, नृत्य व नाटिका जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे पलों को याद करते हुए भावनाएं साझा कीं। प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल व उपप्रधानाचार्या राखी झा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावनात्मक संबोधन दिया, जिससे कई छात्र-छात्राएं ...