बागपत, सितम्बर 6 -- कस्बे के गुरूकुल विद्यापीठ में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने शिक्षकों को उपहार दिए। सीनियर छात्र छात्राओं ने शिक्षको की भूमिका में अपने जूनियर को पढाया। शिक्षिकाओं ने मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधक मुकेश गुप्ता मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। छात्राएं साडी पहनकर शिक्षिका बनकर आई। छात्र भी शिक्षक की भूमिका में कक्षाओं में पहुंचे और अपने जूनियर बच्चों को पढाया। इसके बाद अपने शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार दिए। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्या राखी झा ने किया। सभी स्टाफ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.