कानपुर, जून 12 -- कानपुर। श्री गुरु नानक सत्संग सभा, किदवई नगर में गुरुवार को छठवें गुरु हरगोविंद साहब जी का प्रकाश पर्व मना। ज्ञानी रनवीर सिंह ने कथा और रागी भाई गौतम सिंह सहारनपुर वाले ने शबद कीर्तन किया। हरगोबिन्द नवां निरोवा धार किरपा प्रभु हाथ दे राखिया, माता की असीस पूता माता की असीस शबद कीर्तन से संगत निहाल हुई। संगत ने अरदास करने के बाद मिस्सी रोटी, अचार, प्याज, नमकीन और लस्सी का लंगर छका। यहां प्रिंस वासू, मनजीत सिंह चड्ढा, अवतार सिंह भाटिया, राजिंदर सिंह नीटा, टोनी कालरा, सुरजीत सिंह चड्ढा, कुलजीत सिंह बिंद्रा, जसपाल कौर ओबेरॉय, जीत कौर बिंद्रा, आशू गांधी, राजिंदर सिंह सेठी, बलविंदर सिंह, मंजीत ठुकराल, मंगे भाटिया, राजिंदर सिंह चड्ढा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.