नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के तहत संचालित गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएसजीएमसी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...